---Advertisement---

1.50 लाख के नशीली टैबलेट के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3715301

डेस्क खबर् खुलेआम

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गोलबाजार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 300 नग प्रतिबंधित नाईट्रोसन-10 टैबलेट, दो मोबाइल फोन और नगदी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार 4 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि दाई कोरा भवन के सामने कुछ युवक प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (मध्य) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों की पहचान की। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मोह. असपाक (25), शिवम ढीमर (22) और तुषार ढीमर (20) के रूप में बताई।तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग से 300 नग प्रतिबंधित नाईट्रोसन-10 टैबलेट बरामद हुई। पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और लगातार गुमराह करने का प्रयास करते रहे। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित टैबलेट, दो मोबाइल फोन और 400 रुपये नगद जब्त किए।आरोपियों के खिलाफ थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 105/26 के तहत धारा 22(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशीली दवाओं की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। इस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर एंड-टू-एंड जांच जारी है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment