---Advertisement---

मछली पकड़ने गए युवक कि तालाब में मिली लाश

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5207815

Desk khabr khuleaam

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां ग्राम पेण्ड्री में तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक का शव तालाब के पानी में तैरता हुआ मिलने से गांव में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान राजा वर्मा उर्फ मिथुन, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, राजा आज सुबह करीब 8 बजे मछली पकड़ने के लिए गांव के तालाब में गया हुआ था। इसी दौरान मछली पकड़ते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक को मिर्गी की बीमारी भी थी। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment