जिले के कुनकुरी थानाक्षेत्र में कुनकुरी लावाकेरा मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है वही तीन गंभीर रूप से घायल हो गये है। कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीटोली नदी पुल के पास घटना हुई है। घायलों को उपचार के लिए कुनकुरी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनका ईलाज जारी है। कार क्रमांक od14h7099 में सवार होकर युवक उड़ीसा के राजगांगपुर से कुनकुरी की ओर आ रहे थे तभी रास्ते मे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार के सभी सवार युवक राजगांगपुर के रहने वाले बताये जा रहे है। घटना के बाद कुनकुरी पुलिस जांच में जुटी है !
Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।