---Advertisement---

लॉकडॉउन का उल्लंघन करने वाले दूकानदारों पर घरघोड़ा पुलिस की कार्यवाही ….

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20210711 WA0014

जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस महामारी संक्रमण को देखते हुए बीते दिनों सप्ताह में मात्र 6 दिन दुकान खोलने की अनुमति दी है , रविवार को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूर्णता लॉक डाउन का भी आदेश दिया गया है , घरघोड़ा के कुछ व्यापारी जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना करते हुए रविवार को भी अपनी दुकानें रोजाना की भांति खोल रहे थे, जिसकी शिकायत घरघोड़ा पुलिस को लगातार मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर  घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित सिंह की अगुवाई में कई टीम बनाकर शहर के सभी तरफ खुली दुकानों पर चालानी कार्यवाही की गई। करीब दर्जन से अधिक दुकानों पर 500 से 5000 तक का चालान काटा गया और साथ ही जिला प्रशासन की गाइडलाइंस को फॉलो करने का हिदायत दी गई। इसके बावजूद भी व्यापारी बंधु नहीं मानेंगे तो उनकी दुकानों को सील करने की कार्यवाही भी प्रशासन कर सकती है। रविवार को हुई कार्यवाही से रायगढ़ के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जैसे ही कार्यवाही की खबर शहर में फैली लोग स्वयं अपनी दुकानें बंद करने लगे। इस विषय में घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित सिंह  ने बताया कि रविवार को लॉकडाउन का आदेश जिला प्रशासन पहले ही जारी कर चुका है। सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी प्रकार की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। जिला प्रशासन की इस आदेश का कई व्यापारी पालन नहीं कर रहे थे,जिन पर आज चलाने कार्यवाही की गई है और यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

रविवार को कार्यवाही के दौरान घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित सिह के साथ स्टॉप उपस्थित थे।


Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment