जनजागरण पदयात्रा अभियान में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिव शर्मा , विधायक प्रतिनिधि किरोड़ी तायल , जनपद पंचायत सदस्य उपाध्यक्ष ममता पंडा , पार्षद सुरेन्द चौधरी , एल्डरमेन नागेंद ठाकुर , जिला कांग्रेस से दलगंजन बेहरा , महिला कांग्रेस नेत्री विमला जोल्हे , कांग्रेस नेता प्रेम अग्रवाल , विष्णु तायल , राजन श्रीवास , सरपंच जनक राठिया , मुरलीधर गुप्ता , सुरेन्द गुप्ता , प्रदीप चौहान , निर्मल राजपूत , नीरज ठाकुर , सैकड़ों की संख्या में एनएसयूआई , महिला कांग्रेस , यूथ कांग्रेस ,के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण महंगाई के विरोध में घरघोड़ा कांग्रेस का जन जागरण पदयात्रा !!

Published on:
प्रदेश कांग्रेस के दिशानिर्देश अनुसार केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ लोगो को जागरूक करने के लिए उद्देश्य से पूरे प्रदेश में जनजागरण पदयात्रा निकाला जा रहा है इस कड़ी में रायगढ़ जिला कांग्रेस के मार्गदर्शन में रविवार को घरघोड़ा में भी पदयात्रा निकाला गया जो घरघोड़ा के प्रतिष्ठित मंदिर बैगिन डोकरी मंदिर से प्रारंभ किया गया जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माता रानी से मोदी जी को सद्बुद्धि देने का प्रार्थना किया गया , पदयात्रा गाजेबाजे के साथ नगर के मुख्य सड़कों में चलते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मोदी की सरकार के गलत नीतियों के कारण बढ़ रही महंगाई जिसमे गैस सिलेंडर , पेट्रोल , डीजल , के बढ़ते दामो के बारे में बताया गया। पदयात्रा नगर के चौक चौराहे से होते गली मोहल्ले से गुजरते हुए माता मंदिर पहुँची जहाँ कार्यक्रम का समापन किया गया ।






