मणिपुर में माओवादी हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी और उनकी धर्मपत्नी और पुत्र शहीद हुए …

Advertisement Carousel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
AVvXsEhiybVGAUaUyx y MiKetj6hbAzeJ Ye UYU ziOpk52UKkH5kAV9EKYgPe5ot83j1S5ksrPLUHG65lDHDz sC5gS2y3fqxqaAh9oNcNF fK P afPG8q6HHknc9LQLvoCXng ygrwIwCuwwLsOmjExKtbIq8UXRsPpAMvI65IuLWmlBD1 DIWezl9htQ=w308 h400

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की 

AVvXsEgKRsM4tV7qSzsnvcQR6jLrjdNhi3GuGjD9fJyGPWZE2X4sZ8ylVY1s7oM47zr4 BkogHMNmrSPUrlYc yZAQj6aKswNdwWNAk1t0ysnM54WR3DhIEYoElI6b1yVWHaGGb7SHQJ0Ef240My99fapx40n4yQy DN7dY mBt4gQbDddS 0pNl3OMmvYhKCQ=w129 h400


   रायपुर, 13 नवम्बर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मणिपुर राज्य के चुराचन्दपुर जिले के ग्राम सियालसी के समीप हुए माओवादी हमले की निंदा की है। इस माओवादी हमले में दैनिक बयार रायगढ़ के सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री सुभाष त्रिपाठी के पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बहू श्रीमती अनुजा त्रिपाठी एवं पांच वर्षीय पौत्र अबीर त्रिपाठी शहीद हो गए। यह घटना आज पूर्वान्ह 11.30 बजे उस वक्त घटित हुई, जब कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बिहांग को-पोस्ट का विजिट कर वापस लौट रहे थे। सियालसी गांव के पास एम्बुस लगाएं माओवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें वे और उनके परिवार के लोग शहीद हो गए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने माओवादी हमले को कायराना कृत्य करार देते हुए इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। उन्होंने कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

हमले की जानकारी मिलने के बAद शहीद कर्नल के पिता व शहर के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी एवं माता श्रीमती त्रिपाठी से मिलने शहर के सभी वरिष्ठ जन पत्रकार सांथी, और गणमान्य नागरिक पहुंच रहे है।  वही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के अब तक शोक संतप्त परिवार से मिलने न आ पाने को लेकर शहर में चर्चा गर्म है। 


कुछ देर पहले ही csp योगेश कुमार पटेल और महापौर श्रीमती जानकी काटजू शहीद कर्नल के घर पहुंची हैं।


घटना के बाद पूरे शहर में शोक की लहर है।। पारिवारिक सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार कल शाम तक शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी  और उनकी धर्मपत्नी सहित मासूम बेटे का पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से राजधानी रायपुर होते हुए शहर लाया जाएगा।।


Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment