भाजपा के पदाधिकारियों ने चलाया पोस्टर अभियान …. शराबभट्टी में जाकर किया विरोध

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20230602 WA0033


छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले कोंलर धरमजयगढ़ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आज पोस्टर अभियान चलाया और नगर के कापू मुख्य मार्ग पर स्थित शराब भट्टी में पहुंचकर प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की इस दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल ने कहा की छत्तीसगढ़ में चुनाव के समय भूपेश बघेल ने गंगाजल की कसम खाते हुए राज्य में शराबबंदी का वायदा किया था लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस झूठी कसम खाने वाली सरकार ने प्रदेश में शराब बंद करने के बजाय उल्टे दो हजार करोड़ रुपयों का घोटाला कर दिया प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की महिलाओं ने शराबबंदी करने में फेल का हाथों में पोस्टर लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। और कहा कि छत्तीसगढ़ की सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने लोगों से बड़े-बड़े वादे किए थे।जब इन वादों को निभाने की बारी आई तो प्रदेश में शराबबंदी लागू करने के बजाय लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया गया। पोस्टर अभियान कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल महामंत्री शिशुपाल गुप्ता,वीणा विश्वास,नीलांबर यादव,विशाल जेठवानी,राशि बाई,नरेश राठिया,नवीन यादव,शतीश भारती,विश्वजीत विश्वास,सहित युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20230602 WA0032

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment