


सिविल अस्पताल में किया कंबल वितरण
ठंड बहुत पड़ने लगी है और क्षेत्र में ठंड का असर कुछ ज्यादा ही देखा जा रहा है वहीं नगर के सिविल अस्पताल में कुछ ऐसे जरूरतमंद देखे गए जिनके पास ठंड से बचने के उपाय और कपड़ों की कमी देखी गई और इसी का ख्याल रखते हुए छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के धरमजयगढ़ इकाई के पत्रकार बंधुओं ने आज सिविल अस्पताल के मरीजों को कंबल वितरण किया।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ की इंचार्ज डॉक्टर नैंसी लकड़ा ने श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया और भविष्य में ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए आगे आने और सहयोग करते रहने की बात कही।श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के अध्यक्ष सजल मधु,महासचिव श्यामल पुरकायस्थ,सचिव विक्की पांडे,जिला उपाध्यक्ष असलम खान,तहसील उपाध्यक्ष शेख आलम और गुरुचरण सिंह,सहसचिव पावेल अग्रवाल, नीरज विश्वास,संरक्षक अरुण चक्रवती,विजय अग्रवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश मानिकपुरी और राजू यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।















