
रायगढ़ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता टीका राम पटेल को भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभारी बाकारूमा बनाए जाने की घोषणा हुई बाकरुमा मंडल में मानो ऊर्जा का संचार हो गया। टीका राम भाजपा के निष्ठा पूर्वक ऊर्जा के साथ संगठन को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हुए लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ रखी है जिसके बूते संगठन की सच्ची सेवा करने का आज जिला अध्यक्ष द्वारा टीका राम को एक बड़ी जिम्मेदारी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दिया गया। मण्डल अध्यक्ष ने कहा की टीका राम के नेतृत्व में आगामी 2023 के विधान सभा चुनाव में भाजपा मंडल बाकारूमा मजबूती से संगठन के निर्देश अनुसार कार्य करेगी । भाजपा बाकारूमा मंडल अध्यक्ष पुणेश्वर प्रसाद राठिया जिला मंत्री लीनव राठिया अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीशचंद्र राठिया महामंत्री द्वय टीमन राम बारीक एवं संतोष कुमार चौहान,युवा भाजपा नेता मनीष राठिया समस्त मंडल के टीम, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के लोगों द्वारा टीका राम पटेल को मंडल प्रभारी बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया है। एवं बधाई शुभकामनाएं दी साथ ही आज की बैठक में जोरदार स्वागत किया गया।













