---Advertisement---

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम में न्यायाधीश, थानेदार हुए शामिल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20230306 180328

घरघोड़ा नगर स्थित 28 महिला समूहों का एक दिवसीय महिला सम्मेमलन अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। जिस पर मुख्य अतिथि अच्छे लाल काछी अपर सत्र न्यायाधीश घरघोड़ा हर्षवर्धन सिंह थाना प्रभारी शिशु सिन्हा अध्यक्ष नगर पंचायत, सुशील देवी ठाकुर डोमन चंपा राजेश ठाकुर सहाय्यक लोक अभियोजक श्रीमती काछी मेडम श्रीमती झरना ठाकुर अध्यक्ष राजपूत महिला समाज घरघोड़ा के आतिथ्य में संपन्न हुआ।सर्वप्रथम माँ भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।

IMG 20230306 WA0042

थाना प्रभारी घरघोड़ा हर्षवर्धन सिंह ने सभी महिलाओं को थाना से सदैव सहयोग प्रदान करने की बात कही। मुख्य अतिथि काछी साहब ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कानून में महिलाओं को विशेष अधिकार दिया है।महिलाओं को विशेष दिन देकर उन्हें प्रोत्साहित और सम्मान देने के लिए किया गया है। एक शिक्षित महिला दो कुल को तारती है। कार्यक्रम का संचालन झरना ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा एकल गीत,समूह नृत्य, भाषण वाद विवाद कबड्डी खोखो कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया था। महिला स्व सहायता समूहों द्वारा स्व निर्मित सामग्रियो का स्टाल लगाया गया था।कार्यक्रम मेंविलासनी पंडा कौशल्या ठाकुर रानी सिदार अहिल्या साहू सन्तोषी महंत सुल्ताना इंदुमती, वंदना शर्मा सुनीता खूंटे तारा पटेल तारा साहू पूर्णिमा पैकरा विमला, सुनाई, सावित्री,सुषमा ठाकुर,,सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment