सावन अधिक संख्या में वृक्ष लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा करे :- पत्रकार सुधीर चौहान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20230706 WA0096

डेस्क खबर खुलेआम

बरमकेला:- जैसा कि आप जानते हैं कि वर्तमान में पर्यावरण प्रदूषण एक अहम मुद्दा बनता जा रहा है। साथ ही विकास के नाम पर किया जा रहा पेड़ों का अंधाधुन कटान भी जारी है। जिस कारण धरती पर प्राकृतिक असुंतलन बढ़ गया है। ऐसे में हम सबकी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक हों।

अधिक से अधिक संख्या में लगाएं वृक्ष

हम अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाएं क्योंकि वृक्षारोपण के माध्यम से ही हम वैश्विक स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग को कम कर सकते हैं। साथ ही कार्बन डाइऑक्साइड के प्रभाव को कम करने के लिए भी वृक्षारोपण आवश्यक है।

वृक्ष से मिलता है फल फूल व शीतल छाया

इसके अलावा पेड़ ना केवल हमें फल और फूल देते हैं, बल्कि वह हमें छाया और शीतलता भी प्रदान करते हैं। इसलिए मेरा आप सभी से निवेदन है कि अपने बाड़ी, दफ्तर, और खेत खलिहान में वृक्ष लगाए। जिसे देखकर बच्चे भी पर्यावरण को लेकर जागरूक होंगे। तो वहीं सभी के प्रयास से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किया गया योगदान जन-जन को प्रभावित करेगा।

समय-समय पर चलाएं वृक्षारोपण अभियान

इसके लिए समय-समय पर वृक्षारोपण अभियान चलाने चाहिए और विचार गोष्ठी का भी आयोजन करना चाहिए। ताकि हम सभी वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान दें, बल्कि वृक्षारोपण की महत्ता के बारे में भी जानें।

इसी आशा के साथ मैं पत्रकार सुधीर चौहान आप सभी पाठको को अपील करते हुए आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment