वेतन विसंगती दूर करने हेतु लैलूंगा में लिपिकों ने भरी हुंकार …. !!

Advertisement Carousel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMG 20210918 201249


लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा लैलूंगा के द्वारा आज दिनांक 18 सितंबर 2021 को तहसील लैलूंगा के समस्त विभागों के लिपिक साथियों का सम्मेलन आयोजित किया गया |उपरोक्त सम्मेलन में आदरणीय श्री मनोज पांडे जी उप प्रांत अध्यक्ष मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्ष श्री गोविंद प्रधान जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे| कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर सुमन अर्पित कर प्रारंभ किया गया | कार्यक्रम में लैलूंगा तहसील अंतर्गत सभी विभागों में कार्यरत लिपिकों के द्वारा अपना परिचय दिया गया |लिपिक वर्गीय संघ के सचिव श्री महेश्वर यादव जी के द्वारा अपना उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए लिपिकों की एकता बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार से प्रताड़ित ना होने के संबंध में प्रकाश डाला गया |कार्यक्रम में प्रशांत शर्मा अध्यक्ष लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा लैलूंगा के द्वारा लिपिकों को संबोधित किया गया  जिसमे तहसील लैलूंगा के विभिन्न विभागों में कार्यरत लिपिकों को उपरोक्त कार्यक्रम मैं उपस्थित होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जल्द से जल्द वेतन विसंगति दूर करने हेतु निर्णायक आंदोलन के लिए तैयार रहने की बात कही गई |तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि श्री गोविंद प्रधान जिला अध्यक्ष लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के द्वारा लिपिकों के वेतन विसंगति निराकरण व अन्य समस्याओं के समाधान के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए श्री प्रधान जी द्वारा जल्द से जल्द तहसील लैलूंगा अंतर्गत लिपिकों की कौशल परीक्षा आयोजित कराने का आश्वासन दिया गया |उप प्रांत अध्यक्ष श्री मनोज पांडे जी के द्वारा अपने अभिभाषण में लिपिकों को हो रही समस्याओं और वेतन विसंगति के संबंध में प्रकाश डाला गया साथ ही समस्त लिपिकों को अवगत कराया की वेतन विसंगति सुधार हेतु शासन स्तर पर जल्द ही कमेटी का गठन राज्य शासन द्वारा किया जावेगा| यदि राज्य शासन लिपिकों की वेतन विसंगति जल्द से जल्द दूर नहीं करती है तो समस्त लिपिक संगठन एक मंच पर उपस्थित होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे |कार्यक्रम में मंच संचालन उपाध्यक्ष श्री टीकाराम नायक जी द्वारा किया गया श्री नायक ने कहा हम लिपिकों में एकता आवश्यक है और वर्तमान में लिपिक संगठन अपने मांग हेतु पूर्णतः मुखर है किसी भी स्थिति में वेतन विसंगति जल्द से जल्द दूर करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे| उपरोक्त कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों के द्वारा एक सुर में वेतन विसंगति दूर करने हेतु आवश्यक कदम उठाने एवं राज्य शासन के द्वारा मांग पूरी नहीं किए जाने पर आंदोलन का शंखनाद करने की बात कही गयी| कार्यक्रम के अंत में आदरणीय श्री मनोज पांडे जी एवं श्री गोविंद प्रधान जी को लिपिक संग लैलूंगा के पदाधिकारियों के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया |तहसील शाखा अध्यक्ष प्रशांत शर्मा जी के द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई|उपरोक्त सम्मेलन में प्रशांत शर्मा तहसील शाखा अध्यक्ष टीका राम नायक उपाध्यक्ष , एम साव उपाध्यक्ष, सष्टि देव सिदार कोषाध्यक्ष, श्री जैतराम चेलकर संरक्षक, श्री गंगा सिंह ठाकुर संरक्षक, श्री ललिल राम मैत्री, सिम्मी पटनायक, खुसबू यादव, एवं तहसील लैलूंगा के विभिन्न विभागों में कार्यरत लिपिक भारी संख्या में उपस्थित रहे|


Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment