---Advertisement---

विधायक चक्रधर सिंह के मार्गदर्शन में शुरू हुआ भारत जोड़ो पद यात्रा, कांग्रेस की महिला नेत्रियां भी गांव गांव जाकर कर रही पदयात्रा

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लैलूंगा

राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाया जा रहे भारत जोड़ो पदयात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा के नेतृत्व में पूरे विकासखंड क्षेत्र के सभी बूथों में भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया जाना है इसी कड़ी में गुरुवार को विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बगुडेगा से भारत जोड़ो पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। भारत जोड़ो पदयात्रा बगुडेगा से शुरू की गई जिसमें पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी करते हुए भेडीमुड़ा,पतरा पारा,सराई मुडा राजगांव,चोरगा बैंगिन झरिया आदि गांव में झंडा बैनर के नारेबाजी करते हुए साथ पदयात्रा किया गया।वही पदयात्रा के दौरान महिला नेत्री भी गांव की गलियों में घूम घूम कर राहुल गांधी की संदेश को आम जन तक पहुंचा रहे हैं। पदयात्रा के दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल जिला पंचायत सभापति यशोमती सिदार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्यावती कुंजबिहारी सिदार,जनपद अध्यक्ष किरण पैकरा, बीडीसी विमला खलखो, ब्लॉक उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बेहरा, राजीव गांधी मितान क्लब समन्वयक वीरेंद्र शाह, प्रमोद प्रधान,हेमानंद गुप्ता, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अंतोयादव, कृष्ण चंद्र पटेल, सरपंच निर्मल कुजुर, विनय प्रकाश, नरेंद्र दीवान, जुगल किशोर, रवि धन राठिया, नैमी कुजूर, मीना सोनी आदि के साथ विभिन्न गांवो के भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment