
जशपुर – दिनांक 15 फरवरी 2023 दिन बुधवार को जिला जशपुर भाजपा के दुलदुला मंडल में मंडल अध्यक्ष समाननीय कपिल देव साय जी के अध्यक्षता में दुलदुला के मंगल भवन में मंडल प्रभारी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री मुनेश्वर केशर जी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई, उनके साथ बैठक में जिला पंचायत सदस्य भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता कश्यप जी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कुंजवती सिंह जी,जिला आमंत्रित सदस्य श्रीमती पिंकी गुप्ता जी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री विशेष्वर यादव जी, जिला आमंत्रित सदस्य श्री कृष्णा दानी जी, आमंत्रित सदस्य श्रीमती सरोजनी सिंह जी व मंडल के सभी प्रकोष्ठ के प्राधिकारी अध्यक्ष-मंत्री,जेष्ठ श्रेष्ठ सभी कार्यकर्ता देवी स्वरूप माताओं बहनें उपस्थित थे। बैठक में भाजपा कार्यकर्ता रविकांत होता जी ने मंडल प्रभारी मुनेश्वर केशर जी के समक्ष प्रस्ताव रखते हुए यह कहा कि आज से पूर्व जितने भी विधान सभा चुनाव हुए हैं उसमें सिर्फ फरसाबहार विकास खंड और कुनकुरी विकास खंड से विधायक प्रत्यासी के रूप में प्रतिनिधित्व करते हुए आ रहे हैं , तो इस बार 2023 में होने वाली विधान सभा चुनाव में दुलदुला विकास खंड से प्रतिनिधित्व करने की अवसर की मांग रखे। होता जी के इस बात की प्रस्ताव पर बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ता एक सुर ध्वनि में समर्थन करते हुए कहे कि जरूर 2023 में होने वाली विधान सभा चुनाव में प्रतिनिधित्व करने का अवसर हमारे दुलदुला विकास खंड से मिलना चाहिए। उक्त प्रस्ताव की समर्थन करते हुए भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री विशेष्वर यादव जी ने कहा कि जब से विधान सभा चुनाव हो रही है तब से दुलदुला विकास खंड से विधायक प्रत्यासी के रूप में प्रतिनिधित्व करने का अवसर नहीं मिला है। यदि 2023 की विधान सभा चुनाव में हमारे दुलदुला विकास खंड से प्रतिनिधित्व करने की इच्छुक हैं तो जरूर प्रतिनिधत्व करने का अवसर जरूर दिया जाना चाहिए। उक्त प्रस्ताव को सुन करके मुनेश्वर केशर जी ने कहा कि आप सभी लोगों का प्रस्ताव को मैं जिला स्तर व प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाऊंगा। और उन्होंने यह भी कहा कि 1 मार्च 2023 को होने वाली विधान सभा बैठक में आप सब पुनः जिला स्तर व प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्ताव को रखियेगा।

अजीत गुप्ता संवाददाता