लोगो की जान पर बन आई जब …. एक किलोमीटर दौड़ती रही यात्री बस , भयभीत होकर कूदे कई यात्री घायल …. बड़ा हादसा टला ..!!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
R.O. No. 13098/21

AVvXsEgJzY3uAvdkJLAlVVRJXWNbGcinYPWaZFzubRIJlazgbPmrVnH UdwQuhX7TynOfjToqmVXCMrVDMdUeIKeOLfvGB199zcyUGaLnrWGGHqoL3qfFq Qk77afbg6dwDBu1eBv0F4PTfhtosENEk0 MhY BZsZJC7BKo dCCNiuSt1BUuTaTou201axBaDw=w400 h225

रिषभ तिवारी की रिपोर्ट :

R.O. No. 13098/21

– सोमवार की दोपहर धरमजयगढ़ नगर में उस समय अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई जब रायगढ़ से पत्थलगांव जाने वाली छाबड़ा बस का धरमजयगढ़ पोस्ट ऑफिस के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिसके बाद नगर की सड़कों पर करीब एक किलोमीटर दूर कर अनियंत्रित होकर बस सड़क पर दौड़ती रही। इस बीच बस में सवार कई यात्री भयभीत होकर तेज रफ्तार बस से कूद पड़े और घायल हो गए। बिना ब्रेक के दौड़ती अनियंत्रित बस ने रास्ते में आने वाले एक बस और यात्रियों से भरी चारपहिया वाहन को ठोकर मार दी। जिससे चारपहिया वाहन और बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं उसमें सवार यात्रियों को भी तेज झटके की वजह से अंदरूनी चोटें आईं हैं। पोस्ट ऑफिस के पास ब्रेक फेल होने के बाद छाबड़ा बस के पहिए जैसे तैसे नीचेपारा के पास जाकर थमें। जिसके बाद बस में सवार यात्रियों की जान में जान आई। 

AVvXsEip8ydiJSky6DqUzMWNzJYGNre81CB t4AKcH Xda9p4qjGZNl4ZmHf7gaxmxFoQNuxf0ugkR9nmHL 8o7hE2bsj7VUhs2GBnA1urNTKgx4GYvPKLTVGS2RotRcVY A4QEsEvH7sutJZDZXnGAvwuwGT2pXiKvHg2mmdIWCvuoYvfmPqls0 bzSf6YJmA=w400 h225

इस संबंध में बस की ठोकर से क्षतिग्रस्त वाहन मालिक ने बताया कि बस की रफ्तार तेज थी। वे परिजनों के साथ अपनी गाड़ी से जा रहे थे। उसी समय बस ने उनकी गाड़ी को ठोकर मार दी। 

AVvXsEi2ZvY0vG hU4HHzB9s78r7jwn t0aINf6kd5ilUPTw09wxnvQRa51U0TO6IOtzhQgy wVXQ1RJ2ZW2Q7Yj4FvtESBTnOyGGWZ cts0XBFjxOahpWDDQy3OY1C1LxdwjOBRY62mlbNh I0pIvX3uchmoVxslVL3VXIXQouGyh01kWtt1b0CFiD8NewEGg=w400 h313

वहीं बस में सवार यात्रियों ने बताया कि ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर दौड़ने लगी। दुर्घटना की आशंका के कारण कई यात्रियों ने चलती बस से छलांग लगा दी। जिसके कारण कुछ को चोटें आईं हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

AVvXsEg8MRU6dJFvOcl1z5vA I7suOF52O0UYIOtYkSnwvnwFQ7N6MsHhFLL LZkBg nAmn42sO0YH0s0 0PpDKKE8snlTa0TK9CokOH9JoEgaRd0LZTyGo9tyGjtrr3fch8 82if0qrxCNGYbRenMrsOudGaPm5YqBXTKe9AXW6pOPjH DUkN0X XtIWj8IbQ=w400 h253

छाबड़ा बस चालक ने बताया कि ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना घटी। उन्होंने कहा कि पोस्ट ऑफिस से नीचेपारा तक सड़क पर ढलान होने के कारण बिना ब्रेक के बस को रोकना असंभव सा लग रहा था। बड़ी मुश्किल से बस को नियंत्रित कर पाए वरना कई लोगों की जान पर बन आती। 

नगर की सड़कों पर अनियंत्रित बस को दौड़ते देख प्रत्यक्षदर्शियों की सांसें मानो थम सी गई थी। ग़नीमत की बात यह रही कि चालक ने जैसे तैसे अनियंत्रित बस पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान नीचे पारा में कुछ समय तक आवागमन भी प्रभावित हुआ।





R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment