लैलूंगा में युवा कांग्रेस का भारत जोड़ो पदयात्रा का हुआ समापन, विधायक चक्रधर सिंह सिदार सहित युवा अध्यक्ष रुपेश पटेल के साथ युवा कांग्रेस की टीम रही उपस्थित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now





लैलूंगा

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे भारतवर्ष में कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा का आगाज किया जा रहा है इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रुपेश पटेल के नेतृत्व में विकासखंड लैलूंगा में भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया गया वहीं शनिवार को लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार की उपस्थिति में भारत जोड़ो पदयात्रा तोलगे, टटकेला केशला कुंजारा होते हुए लैलूंगा में पदयात्रा कर समापन किया गया साथ ही बस स्टैंड चौक में लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह एवं नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रुपेश पटेल ने आम जनों एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे एवं बाइक रैली एवं नारेबाजी कर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। वही कार्यक्रम में प्रमुख तौर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्यावती सिदार, आदि सहित जनप्रतिनिधि पार्षद गण एवं युवा कांग्रेस के ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment