स्थानीय नागरिकों ने मुलाकात कर साझा की कुमार साहब की स्मृतियाँ।
रायगढ़ में दिनाँक 19 फरवरी को होने वाले भव्य ‘छत्रपति शिवाजी जयंती समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जाते समय अपने प्रवास के दौरान हिन्दू कुलतिलक, युवा हृदय सम्राट, घर वापसी अभियान के प्रणेता, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी का घरघोड़ा जय स्तम्भ चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रबल प्रताप ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक चर्चा की। उन्होंने स्थानीय गणमान्य नागरिकों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। श्री किरोड़ीमल शर्मा ने कुमार साहब से जुड़ी यादें प्रबल बाबा से साझा की। प्रबल बाबा की उपस्थिति से सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने घरघोड़ा हायर सेकंडरी विद्यालय में हिंदी माध्यम बंद होने की जानकारी दी, जिस पर उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए इस विषय को लेकर प्रदेश स्तर पर आवाज़ बुलंद करने की बात कही। उन्होंने कहा वे युवा मोर्चा के साथियों के साथ हरकदम चलने को तैयार हैं। इस अवसर पर उनके साथ प्रवास कर रहे भाजयुमो जिला जशपुर से अभिषेक मिश्रा, आकाश पारीक सहित घरघोड़ा नगर से प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा शकील अहमद, भाजयुमो पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत कनौजिया, भारतीय जनता पार्टी मंडल घरघोडा आईटी सेल संयोजक अभिषेक पंडा, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष रितेश रामअवतार शर्मा, महामंत्री द्वय राजेश महंत, रितेश गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज निषाद, कोषाध्यक्ष शिवम मिश्रा, युवा नेता गौतम भोजवानी, मोनू महंत, हिमालेश्वर महंत, महेंद्र देवासी, भूषण निषाद व अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।