रामनवमी पर्व पर घरघोड़ा मे निकाली गई आकर्षक भव्य शोभायात्रा, मौसम ने शोभायात्रा के मिजाज में डाला रंग में भंग

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Screenshot 2023 03 30 22 11 41 62 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

शोभायात्रा में एसडीओपी दीपक मिश्रा ने मोर्चा संभालते हुए थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह पुलिस टीम के साथ सड़क में उतरे , सुरक्षा व्यवस्था के साथ दिखा सेवा भाव

Screenshot 2023 03 31 05 49 10 60 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

रामनवमी को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में नगर व आसपास के राम भक्तगण शामिल रहे , यात्रा में पुरुषों ने जहां विशेष परिधान भगवा साफा, कुर्ता-पजामा पहनकर सम्मिलित होकर वही महिलाएं भी भगवा रंग की साड़ियां सलवार कमीज पहनी हुई थी। शोभायात्रा में भक्तगण डीजे पर राम धुन पर जमकर झूमते नजर आए वही धार्मिक धुनों और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया था यात्रा में जमकर आतिशबाजी की गई । शोभायात्रा पर रथ में विराजे भगवान श्रीराम की जगह जगह पूजा अर्चना किया गया ।

Screenshot 2023 03 31 05 49 21 55 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

शोभायात्रा में युवाओं बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला तो वही महिलाओं ने भी आयोजन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया । नगर के हाई स्कूल मैदान से निकल कर यात्रा पूरे शहर का भ्रमण करते हुए शनि मंदिर तक पहुँची । जहाँ भक्तों के लिए समिति द्वारा प्रसाद वितरण की व्यवस्था किया गया था। भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में हजारों की संख्या में नगर व आसपास के राम भक्तगण शामिल हुए।

कारगिल चौक के पास मुस्लिम समाज ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए ठंडा शरबत पिलाकर राम भक्तों की सेवा किया । घरघोड़ा में हमेशा हिन्दू मुसलमान में आपसी भाई चारा देखने को मिलता है

Screenshot 2023 03 31 05 48 40 02 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

खराब मौसम के कारण तेज हवाओं और पानी ने शोभायात्रा के रंग में भंग डाला जिससे कार्यक्रम की व्यवस्था थोड़ी अव्यवस्थित हो गई थी जिसे समिति सदस्यों के साथ पुलिस ने संभाला लिया था।

IMG20230330180014

सुरक्षा के साथ सेवा में एसडीओपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में घरघोड़ा पुलिस का दिखा जज्बा : किसी भी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण सफल बनाने के लिए पुलिस लगातार अपनी भूमिका निभाते आई है। लोगों को सुरक्षा का वातावरण देने के साथ हर तरह से शोभा यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने अपने स्तर पर व्यापक ट्रैफिक सुरक्षा किए हुए थे। लगातार यात्रा के मार्ग को खाली करवाने में रहे। उनके द्वारा यात्रा के दौरान मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment