रामनवमी की शोभायात्रा में हजारों की संख्या में जुड़े राम भक्त

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20230402 173731

शान्ति पूर्ण आयोजन के लिए समिति अध्यक्ष दीपक मित्तल ने प्रशासन व पुलिस का जताया आभार

घरघोड़ा – रामनवमी के अवसर पर घरघोड़ा में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। स्थानीय हाईस्कूल मैदान से शोभायात्रा का प्रारंभ नारियल फोड़ कर आरती कर किया गया। शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सुसज्जित रथ में राम सीता के स्वरूप विराजमान थे । गांव के महिलाओं बच्चों और युवाओं में शोभायात्रा में का अलग उत्साह था। शोभायात्रा का समापन लैलूंगा रोड मैदान में आरती और भंडारा कर किया गया। पूरे नगर को झंडा तोरण से सजाया गया था।

IMG 20230402 WA0047

कठपुतली झांकी रही आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा में दक्षिण भारतीय परिधानों और कठपुतली का विशेषआयोजन किया गया था। कठपुतलीयो के साथ लोगो का सेल्फी लेने के लिए होड़ लगी रही। आयोजन समिति की ओर मनमोहक और आकर्षक फटाखे फोड़ा गया।

IMG 20230402 WA0053

समाजसेवीयो ने लगाया स्टाल

रामभक्तों के स्वागत के लिए ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा पेयजल कार्यकरण स्थल में स्थानीय कोर्ट के समक्ष श्रीराम जी के तस्वीर के आरती कर खीर चना और पानी का वितरण पिन्टू होटल लखन आदि लोगो ने किया।

bsnl परिवार की ओर से भक्तों को मिठापानी का व्यवस्था किया गया था। बस स्टैंड के पास नगर उपाध्यक्ष उस्मान बेग अपने पूरे टीम के साथ नीबू पानी पिला कर स्वागत किये। भोला गुप्ता ने जलपान का व्यस्था किया गया। दुर्गा मेडिकल परिवार द्वारा जलपान, पानी की व्यस्था किया गया था रौनियार महिला मंडल समिति द्वारा खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया वही राम भक्तों के लिए श्याम जूस के संचालक सुनील शर्मा विक्की ने आम रस पिला कर स्वागत किया। नगर के युवा व्यवसायी पिन्टू मित्तल गोपाल तायल धीरू की मित्र मंडली ने खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। मनोज विश्वाल परिवार ने शिकंजी पिलाकर लोचन साहू बाबूलाल विष्णु अग्रवाल सन्नू अग्रवाल ने जल की व्यवस्था रामभक्तों के लिए किये थे।

राजपूत महिला समाज

राजपूत महिला समाज की महिलाओं ने परम्परागत वेषभूषा में सज्जित होकर अध्यक्ष झरना ठाकुर सचिव नंदनी ठाकुर के नेतृत्व में शोभायात्रा का स्वागत किये। शोभायात्रा में राजपूत समाज की महिलाओं ने पगड़ी और तलवार धारण कर सम्मिलित हुए।

IMG 20230402 175614

समिति ने किया जताया आभार

रामनवमी शोभायात्रा आयोजन समिति ने अनुशासित सर्वसमाज एकता और उत्साह के लिये घरघोड़ा क्षेत्र वासियों के साथ सभी दानदाताओ, सहयोगीयो स्थानीय प्रशासन पुलिस नगर पंचायत के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment