म प्र के मंत्री बिसाहू लाल के अमर्यादित बोल के विरोध में उतरी करणी सेना !!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
R.O. No. 13098/21
AVvXsEhms qrbLshAZHO3gMwk1IV 7OBzj8TBgFugZ446Qu3fnU1vOlicjRE3Os DhfhJrgD9 lN3lmU996X5GdPYP8n09bnz4f5C1 gklSTM9pvFgoEsRac9mNKFsGjZ6S9KGtPFMUeZDELTnX4efeNhZlOBLA0r3RDtpRKX 98O8tfrJ3yt58A2lpp4XP8yA=w400 h203

मंत्री का पुतला दहन कर पुलिस अधीक्षक से की एफआईआर दर्ज करने की मांग

R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

AVvXsEiRlILIR D3ktt7pmPOBbWHILfyNfuszNbS95 4LBgRIuTyJNlSnPgzlOuUKK74YPn7zi3Ce08Y9jRWBnBG GibkSdka0 ZNsC1Em6 sTVpoof96cfj7sM7Xv8V6lovK CyPoXzAPTUgKVYr3A xuyOzX6px FlHl3JgIbUcq3JfHIcAG0 9eCKpQIuGQ=w400 h186

रायगढ़ – मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह के तत्कालीन बयान के बाद देश भर की राजनीति में माहौल काफी गरमा गया है. एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने सवर्ण महिलाओं को लेकर एक सार्वजनिक बयान दिया था। मंत्री बिसाहूलाल ने कार्यक्रम में कहा था कि ठाकुरों की महिलाओं को पकड़कर-पकड़कर घर से बाहर निकालकर समाज के साथ काम कराओ तभी समानता आएगी.मामला अनूपपुर जिले के ग्राम फुनगा का है,जहां ‘सर्वजन सुखाय’ सामाजिक संस्था ने ‘नारी रत्न’ सम्मान समारोह का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि महिला और पुरुष दोनों को समान रूप से काम करना चाहिए. इसी दौरान उन्होंने कहा कि ‘ठाकुर-ठकार लोग महिलाओं को कोठरी में बंद रखते हैं, उनको भी घर से खींचकर बाहर निकालें और काम कराएं तभी समानता आएगी.’ मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा था कि ठाकुर लोग अपने घर की महिलाओं को बाहर नहीं निकलने देते , बिसाहूलाल के द्वारा महिलाओं के ऊपर की गई आपत्तिजनक, विवादित बयान के विरोध में महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका सिंह जी शबनम सिंह जी लीन सिंह के नेतृत्व में करणी सेना रायगढ़ के द्वारा स्टेशन चौक से होते हुए एस पी ऑफिस तक रैली निकाल के विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया । जिसमें अरुण सिंह जिला उपाध्यक्ष, कुंदन सिंह जिला प्रभारी, संजुक्ता सिंह जिला सचिव (महिला ) दीपक सिंह कोषाध्यक्ष,अजय सिंह जिला सचिव,सुधांशु सिंह जिला मीडिया प्रभारी,कुणाल सिंह जिला सह मीडिया प्रभारी एंव भारी संख्या में करणी सैनिक उपस्थित रहे। विरोध दर्ज करवाने वाली करणी सेना की जिला इकाई ने लिखित शिकायत पत्र देकर एस पी रायगढ़ से म प्र मंत्री बिसाहुलाल पर एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की है।।



R.O. No. 13098/21

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment