सुधीर चौहान की कलम से
सारंगढ़:- संगठन के संस्थापक श्याम गुप्ता जी एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह के दिशानिर्देश और महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के मार्गदर्शन मे बरमकेला नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा चलाए जा रहे मानव जन कल्याण के कड़ी में मणि प्रभा त्रिपाठी जी प्रधान अध्यापिका , शासकीय माध्यमिक विद्यालय सहसपुर की स्कूल में पदस्थ हैं जो की जहां स्कूल प्रांगण को बंजर भूमि के रूप में थी जिसे उनके आते ही धीरे धीरे उस बंजर भूमि को परिवर्तित करते करते आज उस भूमि को एक विशाल नर्सरी वाटिका में परिवर्तित कर दिखाए, मणि प्रभा त्रिपाठी जी ने इस वाटिका में स्वयं की लगन और मेहनत से ना केवल तरह-तरह के पुष्प लगाए हैं बल्कि लगभग सभी प्रकार के मौसमी फल और सब्जियां उनके किचन गार्डन में लगे हुए हैं जो उनकी मेहनत को परिलक्षित कर रहे हैं ही फल और सब्जियां बच्चों को मध्यान्ह भोजन में विगत 2 वर्षों से परोसा जाता रहा है उनकी इस बहू उपयोगी पुष्प वाटिका को दूर-दूर से लोग देखने आ रहे हैं और प्रेरित हो रहे हैं। प्रशासकीय अमला में शिक्षा सचिव से लेकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी तक उनके सुंदर प्रयास को देखकर सराहना करते नहीं थक रहे मणिप्रभा त्रिपाठी जीने सभी प्रकार के औषधीय वृक्षों का भी समावेश इस वाटिका में किया है जो सार्थक प्रयास है। हमारे संवाददाता को मणिप्रभा त्रिपाठी जी ने बताया कि इस कोरोना काल में लोग अपने जन्मदिन किसी की पुण्यतिथि या विशेष पर्व पर अधिक से अधिक वृक्ष यदि लगाएं तो धरती पर सबसे बड़ी कृपा होगी और पुण्य होगा उनकी विद्यालय की सुंदरता और स्वच्छता देखते ही बनती है प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थियों के लिए लर्निंग कॉर्नर जल व्यवस्था एक्वागार्ड की व्यवस्था एवं पुस्तकालय की व्यवस्था भी उन्होंने स्वयं के खर्च पर एक शासकीय विद्यालय मैं किया है आज के इस मतलबी दौर में सचमुच में यहां अद्वितीय अद्भुत प्रशंसनीय है।
सन्गठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष जी ने उनकी प्रसंसा मे कहा कि आज के दौर में जहाँ लोग इतने खुदगर्ज और स्वार्थी जीवन जीने मे लगे है वहीं हम एक ऐसी सख्सियत से रूबरू हुए जिनका नाम श्रीमती मणी त्रिपाठी है उनसे मिलकर दिल बाग बाग हो गया ठीक उनकी बगीया की तरह आज के दौर में पर्यावरण से प्रेम विरले लोगो में रह गया है। ऐसे मे जो पर्यावरण से प्रेम करते उनका सम्मान कर उन बाकी लोगो की प्रेरणा बन सके जैसे कि मैं भी एक पर्यावरण और बेजुबान जनवरो से प्रेम करती हूँ तो मुझे मालूम है की ये जो जुनून है बहुत ही सुखद अनुभव कराता है। ऐसे ही मणी त्रिपाठी जी को मैं दिल से शेल्यूट करती हूँ जिहोने पर्यावरण की क्षेत्र में तन मन धन से लग कर एक बंजर भूमि को फुलवारी के साथ साथ स्वर्ग बना दिया है। आज के इस दौर में मणी त्रिपाठी जैसी सख्सियतों की बहुत ही ज्यादा जरूरत है। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, महिला जिला अध्यक्ष रश्भि खलखो, जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल, जिला सचिव सुधीर चौहान, बरमकेला ब्लाक अध्यक्ष ललित पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।