ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत जोड़ो पदयात्रा का होगा आगाज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लैलूंगा

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कद्दावर नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू की गई भारत जोड़ो पदयात्रा को देश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में पदयात्रा निकालकर कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं। लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ओमसागर पटेल सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आगामी 24 नवंबर से भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू होने जा रही है जिसका शुभारंभ बगुडेगा से किया जाएगा और पूरे विकासखंड क्षेत्रों में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता पदयात्रा के माध्यम से राहुल गांधी के भारत जोड़ो पदयात्रा अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस संबंध में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा एक जन आंदोलन है जिसका उद्देश्य भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कथित विभाजन कारी राजनीति खिलाफ देश को एकजुट करना है साथ ही मूल्य वृद्धि बेरोजगारी, भय कट्टरता, नफरत की राजनीति के खिलाफ लड़ने के लिए किया जा रहा है। ज्ञात हो कि हाल ही में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रूपेश पटेल के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा आयोजन किया गया था जिसका भव्य समापन लैलूंगा में किया गया। युवा कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा के बाद युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है ।

Indian National Congress Flag.svg 1

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment