पत्थलगांव हादसे के घायलों से मिले विधायक राठिया

Advertisement Carousel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

AVvXsEiuUkzi5pt UkOCeTjGQTYaUgpXUcqd5sfgxnsfLBos7 ykQ8dqRO6 OEjqNok2MaTAt91gVAUAiJ3H33wJnPkCj65oanK PGsmucDuzL8X6FbPdV4Pt8bGmauBFOJG6GDALlRtEb1VFqiLmusE pwF647152D3lgQNM2aQezKTyZ2Oa4mpKFaaoYFsAA=w400 h225


रिषभ तिवारी धरमजयगढ़ से

शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की  ..              

विगत दिनों जशपुर जिले के पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे भक्तों के बीच एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन घुस गई और कई लोगो को रौंदते हुए आगे बढ़ गयी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब 10 से 15 लोग घायल हो गए थे। घायलों में कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही थी। जिन्हे बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रिफर किया गया। पत्थलगाँव के बाजार पारा में घटित हुई दुर्घटना के बाद पूरे शहर में अफरा तफरी का माहौल बन गया था। वहीं इस दुर्घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्गा विसर्जन के दौरान भीड़ के ऊपर जबरदस्ती गाडी चढ़ा देने की दर्दनाक हादसे के घायलों का इलाज रायगढ़ में चल रहा है। जहां आज शाम घायलों को देखने धरमजयगढ़ विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लालजीत सिंह राठिया पहुंचे। उन्होंने घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने परिजनों को आश्वसत किया कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नही आने देंगे। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को निर्देश दिये गए हैं कि घायलो की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखें। ज्ञात हो कि पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे में पत्थलगांव के एक स्थानीय युवक की घटना स्थल में ही मृत्यु हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे।  जिनमे से ज्यादातर लोग कर्मा नृत्य दल के सदस्य थे। जिनमे से गंभीर रूप से घायल चार मरीजों को रायगढ़ रेफर किया गया था। उनमें तीन मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में तथा एक का मेट्रो हॉस्पिटल में उपचार जारी है। कर्मा नृत्य दल के घायल ग्रामीण घरघोड़ा ब्लॉक के ग्राम बटूराकछार के रहने वाले हैं।   

AVvXsEj6rKSf9fMEsiyjvSwIoyHNZu70VkYBGQrdB i0FsMNa7mRPWbssKgl5dvpKIQN1so3F6vF mzf3Y3csibXjvULo3eKS8CTs0O1S 1bmyes03WHNqvcwEFqrhplVkCxz9hruAIbnJDd jgfpihzbF5xUl8qE2artg Xf6ii418iJ8QeqRMAsJecPnA6lQ=w400 h266

         

विधायक राठिया ने घायलों से मुलाकात के दौरान बताया कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल स्वयं इस घटना में घायल मरीजों के प्रति सवेंदनशीलता बरत रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय ने आश्वस्त किया है कि घायलों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी। परिजनों ने भी इलाज की व्यवस्था से संतुष्टि जताई और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने विधायक को अपने बीच पाकर उन्हें संबल प्राप्त हुआ है। इस दौरान विधायक लालजीत सिंह राठिया के साथ जिला कांग्रेस शहर के अध्यक्ष अनिल शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय शिव शर्मा, रितुराज ठाकुर, यतीश गांधी, अर्जुन क्षत्रिय आदि उपस्थित रहे।


Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment