धान खरीदी केंद्रों में नही हो रहा धान का उठाव , समिति संचालकों की बढ़ी परेशानी

Advertisement Carousel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20221225 144724

आदिवासी बहुल क्षेत्र विकास खंड धरमजयगढ़ के धान खरीदी केंद्रों का बुरा हाल है। धान का परिवहन नहीं होने की वजह से कई तरह का समस्याओं का सामना करना पड रहा है, जहां समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों कर्मचारियों को चिंता सता रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों को अब धान रखने के लिए जगह के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि धान का परिवहन उठाव किया जाना अति आवश्यक है। क्षेत्र की धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव नहीं होने से फड़ों में जगह अब सिकुडने लगी है। कई केंद्र में अधिक मात्रा में धान का भंडारण हो गया है। वहीं परिवहन नहीं होने की वजह से चिंता भी समिति के कर्मचारियों को सताने लगी है, क्योंकि धान सूखत की गाज समिति कर्मचारियों के ऊपर ही गिरती है। खम्हार और कापू धान मंडी के फड़ भर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment