
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरुण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के द्वारा विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की गई है जिसमें भारतीय जनता पार्टी तमनार के कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता दीपक गोलू पटनायक को छत्तीसगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य का दायित्व सौपा गया है।बताते चले कि पटनायक भारतीय जनता पार्टी तमनार में एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते है।और उन्होंने अब तक पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है। ऐसे में अब दीपक गोलू पटनायक की नियुक्ति के बाद नगर के युवाओं में हर्ष का माहौल हैऔर पार्टी के इस फैसले की सराहना की जा रही है।
