जिले में नगरीय उप चुनाव 2021 सम्पन्न …. रायगढ़ व सारंगढ़ में कांग्रेस भाजपा का परिणाम आये है …..

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
R.O. No. 13098/21

 

AVvXsEh8u3OXGaXZtzSv dHnnL5 4hdgcg9MQrDPz qzY57LO1xdtw 126O48zLPfBdwwg6OnHe 8cq74c CTWgm6beZzpdY Iv26w6QponsecAeRHGmVSEBwRv5xbMdk17hRrBOdtVecAq2YkACO8PaskDCdqDsNLoA SoqAxWljva 4 0 Jzi0qaHE9yd1Pw=w400 h400

मुख्यालय की दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा , सारँगढ़ की 14 सीटो में 11 कांग्रेस 3 भाजपा और एक निर्दलीय निर्वाचित ..!!

R.O. No. 13098/21


रायगढ़:-बीते एक पखवाड़े से जारी हो हंगामे के बीच आज जिले में नगरीय उप-चुनाव सम्पन्न हो गया। मुख्यालय के वार्ड नंबर 9 और वार्ड नंबर 25 में हुए उप चुनाव के नतीजे  कांग्रेस के पक्ष में आये। तो सारँगढ़ में कांग्रेस को 14 में से 11 सीटों में जीत मिली।


सुबह 9 बजे दोनों प्रत्याशियों के किस्मत का पिटारा आज पॉलिटेक्निक कॉलेज में खोला गया। मतगणना के दौर में जहां वार्ड क्रमांक 9 में कांटे की टक्कर देंखने को मिली तो वार्ड क्रमांक 25 में कांग्रेस प्रत्याशी सपना सिदार ने विरोधी से बढ़त बनाये रखी। परिणाम सामने आने के बाद जहां कांग्रेसियों ने खुशियां मनाई तो वहीं भाजपा प्रत्याशियों की हार से मुंह भाजपा समर्थकों में निराशा देखी गई। मुख्यालय में वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रंजना पटेल ने जीत हासिल की तो वार्ड क्रमांक 25 से कांग्रेस की श्रीमती सपना सिदार जीती। वार्ड नंबर 25 के कांग्रेसी प्रत्याशी सपना सिदार ने 103 वोटों से

विरोधी भाजपा प्रत्याशी रश्मि गबेल को पछाड़ा। तो वहीं वार्ड नंबर 9 में  कांग्रेसी प्रत्याशी रंजना पटेल ने विरोधी भाजपा प्रत्याशी श्रवण सिदार को 22 वोटों से पराजित किया। इधर सारंगढ़ से सामने आए परिणामों में 14 में से 11 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की तो 3 पर भाजपा और 1 पर निर्दलीय प्रत्याशी जीता।

जिले के सारँगढ़ नगर पालिका में उप-चुनाव परिणाम कुछ इस तरह रहा..


1. कमलकांत निराला (निर्दलीय)

2. कमला किशोर निराला (कांग्रेस)

3. किरण नंदू मल्होत्रा (कांग्रेस)

4. मयूरेश केशरवानी (भाजपा)

5. शांति मालाकार (कांग्रेस)

6. रामकुमार यादव लंबू (कांग्रेस)

7. सुनील यादव (कांग्रेस)

8. शुभम बाजपेयी (कांग्रेस)

9. अमित तिवारी (भाजपा)

10. रामनाथ सिदार (कांग्रेस)

11. सरिता शंकर चंद्रा (कांग्रेस)

12. गीता महेंद्र थवाईत (कांग्रेस)

13. सत्येंद्र बरगाह (भाजपा)

14. संगीता सिंह ठाकुर (कांग्रेस)

15. सोनी अजय बंजारे (कांग्रेस)

AVvXsEgC5gYF3SzSsgVgWzHqqvZBr9BTb8hvngXaCbL9kN4J1vBxhl M1HshqoI NF0BlpnoMoP7G9WdbvcNVOWc4ocNfrc dl AwTIJvgHTOBt 3pb4NszSkqmCCRCOfGgZ5SMJwv3cFexN2tMRRAZxIajSJDcfith Pwg6MBkqxyxJuPb9nhsdsPUE9Rjhsw=w400 h210



R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment