जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हुई लड़ाई, बेरहमी से एक व्यक्ति की हत्या

Advertisement Carousel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1000430194

डेस्क खबर खुलेआम

जशपुर क्षेत्र अन्तर्गत दिनांक 26 सितंबर 2023 को दुलदुला विकास खंड के ग्राम पंचायत बंगुरकेला के आश्रित ग्राम जामझरिया तेतरडीपा में आपसी जमीन विवाद को लेकर दो परिवार के बीच लड़ाई हुई जिसमें दोनों पक्ष के लोगों के बीच ताबड़तोड़ बेरहमी से हत्या हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार अर्जुन मरावी व सुखदेव मरावी के बीच जमीन विवाद थी जिससे लेकर हमेशा दोनों के बीच विवाद होते रहती थी दिनांक 26 सितम्बर 2023 दिन मंगलवार को सुबह लगभग 9 बजे सुखदेव मरावी अपने घर पर अपने पत्नी से लड़ाई कर रहा था जिससे सुनकर दीपिका मरावी बोली कि भैया भाभी से लड़ाई कर रहे हैं हो ना हो हमारे तरफ भी न आ जाए चलो हम दोनों बहन मां पापा को रूम में बंध कर बाहर निकल जाते हैं ऐसा कहकर दोनों बहन घर से बाहर निकलकर जा रहे थे उसी समय सुखदेव मरावी अपने चाचा अर्जुन मरावी के घर आ धमका जिससे देखकर अर्जुन की पुत्री दीपिका मरावी व उसकी बड़ी बहन भागने लगे जिसे देखकर दौड़ने लगा और घर से कुछ ही दूर पर दौड़ाकर सुखदेव ने दीपक मरावी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे वह गिर गई तो पत्थर से कुचल दिया जिससे दीपिका बेहोश हो गई, उसी हालत में छोड़कर सुखदेव अर्जुन के घर आ गया और अर्जुन के पत्नी जिस रूम पर थी वहां घुस गया और उसी कुल्हाड़ी से अचानक जानलेवा हमला कर दिया जिससे महिला के सिर पर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गम्भीर चोट लग गई और वह महिला खून से लथपथ हो गई और बेहोश हो गई , हो हल्ला सुनकर अर्जुन मरावी भी दूसरे रूम से निकलकर अपने पत्नी को जाकर देखा तो वह खून से लथपथ अचेत अवस्था में थी जैसे ही अर्जुन को देखा तो उस पर भी जानलेवा हमला किया पर अर्जुन बच गया जिससे अर्जुन आवेश में आ गया और उसी कुल्हाड़ी को लूटकर सुखदेव मरावी को उसी रूम में दौड़ा दौड़ा कर मारने लगा जिससे सुखदेव मरावी के सिर पर व शरीर के कई हिस्सों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और गला में कुल्हाड़ी मार दिया जिससे सुखदेव मरावी की मौके पर ही मौत हो गई उसके पश्चात अर्जुन मरावी ने अपने गांव ग्राम के कुछ लोगों को बताया कि मैं सुखदेव मरावी को जान से मार गिरा दिया हूं थाना जा रहा हूं सरेंडर करने ऐसा कहकर वह थाना आकर अपने आप को सरेंडर कर दिया। कुछ देर बाद ग्रामीण जनों की मदद से 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया और अर्जुन की पत्नी को व दीपिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला लाया गया जहां जांच के उपरान्त अर्जुन के पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया व दीपिका मरावी की स्थिति काफी गंभीर होने के कारण वहां से भी बाहर रिफर कर दिए तो परिजनों के द्वारा उसे अंबिकापुर ले जाया गया जहां स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। उक्त घटना को सुनकर दुलदुला थाना प्रभारी व कुनकुरी SDOP साहब घटना स्थल पर पहुंच गए और मौके मुयाना की जांच करते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए मृत व्यक्तियों की पीएम कराकर परिजनों को शव सौंप दिए। आगे की कार्यवाही की जा रही है कि उक्त जमीन विवाद का मुख्य कारण क्या है जिसके कारण इतनी बड़ी घटना घटित हो गई, दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जावेगी। आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है जोकि आए दिन इस तरह की घटना घटित हो रही है, काफी दुःख की बात है कि इतनी बड़ी घटना घटित हो गई पर कांग्रेस पार्टी के नेता घटना स्थल पर नहीं पहुंचे। भाजपा से मंडल अध्यक्ष कपिल देव साय जी व मंडल महामंत्री राजकुमार सिंह जी ने दीपिका मरावी को परिजनों के साथ अंबिकापुर ईलाज कराने लेकर के गए, वहीं जिला पंचायत सदस्य महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता कश्यप जी व विधान सभा संयोजक सोशल मीडिया रामजीत दिवान जी घटना स्थल पर उपस्थित रहे। और परिवार वालों को ढाढस बंधाते हुए पुलिस प्रशासन को कार्य में सहयोग देते हुए मृत व्यक्तियों के पीएम कराने तक सहयोग किए।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment