कांग्रेस की जन जागरण पदयात्रा की शुरुआत, महिलाएं हुई कांग्रेस में शामिल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
R.O. No. 13098/21
AVvXsEi7kn9UgYuWXGE3tmNqxrporL7t3Xa37ayeT9l6dCSMUQEjmufK8Uc4EvzyiifM9mMjTmRVIttAA6KBHRnjwQtqJDQL4jagnXkcFykCrZTAuQHLDjdEO8kPJ7MidZc0hiKdgBQXbC 4ivYshx6jt7FwQM2ENUrJbM6Q2awMjmTSOX2 NAjc ejJ5lHiQ=w400 h300

रिषभ तिवारी की रिपोर्ट

R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

धरमजयगढ़ : एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बढ़ती महंगाई और केन्द्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में 14 नवंबर से जन जागरण अभियान पदयात्रा चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 23 नवंबर को धरमजयगढ़ में इस अभियान का आरंभ हुआ। सर्वप्रथम धरमजयगढ़ के अंबेटिकरा मंदिर में माँ भगवती की पूजा अर्चना कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा की शुरुआत की गई। जिसके पश्चात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितुराज सिंह के नेतृत्व में बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले शाहपुर ग्राम में ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए रितुराज सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के कारण महंगाई आज चरम पर है। उन्होंने कहा कि कमर तोड़ महंगाई के कारण आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। इसके अलावा बेरोजगारी के कारण भी देश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम जनता त्रस्त है।

महिलाएं हुईं कांग्रेस में शामिल :- कांग्रेस की पदयात्रा शाहपुर, धरमजयगढ़ के वार्ड नं 1 एवं 2 से होते हुए बायसी गांव पहुंची। कार्यक्रम के दौरान ही बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले शाहपुर गांव से 15 महिलाओं ने तथा बायसी कॉलोनी की करीब 10 महिलाओं ने कांग्रेस प्रवेश करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर हम सभी ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।

AVvXsEj7Asi2YQk0YSmSDEgRlTr2gQWCq7b7fW2imzOvpFWpo8 Xjkn0xRb6MeCZw3fgV3UKzp9fGsL9WIEllpmFnkudq 6rmCtllauty3mG1bEh0zsazIq61GcpelxrCMCBRTRuydW279suYCtSEJB0L6y8 fuLeiJevTHepQrop82tJ q4NxPKaCCeliokgA=w400 h300


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों की मांग पर शाहपुर ग्राम में मंच शेड निर्माण की घोषणा करते हुए तत्काल भूमि पूजन की औपचारिकता पूरी की गई। साथ ही पंचायत भवन के पास स्थित हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन हेतु वाद्य यंत्रों का सेट दिये जाने की घोषणा की गई। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष यूसुफ छाया, संतोष प्रधान, रोहित तिर्की, भवानी सोनी, घसियाराम, सुरेश यादव, अखिलेश जैकब, राफेल टोप्पो, राकेश घोष, दीपक विश्वास, रोहित यादव, दिलीप सारथी, ईश्वर साहू, संतोष पांडेय, प्रेम डनसेना, प्रकाश भगत, ताम्रध्वज नायक, चितेश साहू, अजित, उमेश पांडेय, कन्हैया, हेतराम, रोहित बेहरा, मधुसूदन, धरमसिंह, सुरेश राठिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




R.O. No. 13098/21

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment