अमानक गोबर खाद को लेकर खूब बरसे ओपी चौधरी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
R.O. No. 13098/21
IMG 20230807 WA0070

डेस्क खबर खुलेआम

R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा कलेक्ट्रेट घेराव में उमड़े किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता

IMG 20230807 WA0072

रायगढ़-राज्य की कांग्रेस सरकार के द्वारा प्रदेश के किसानों के लिए यह अत्यंत ही दुर्भाग्य का विषय है की सेवा सहकारी समिति(सुसाइटीयों)में उन्हें मिट्टी व कचरा मिला हुआ अमानक गोबर खाद दबावपूर्वक बेचा जा रहा है।किसानों के साथ किया जा रहा यह व्यवहार निंदनीय ही नही घोर आपत्तिजनक भी है।अमानक गोबर खाद की इस अवैध बिक्री को तत्काल बंद करवाने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा पूरे प्रदेश में इसके लिए वृहद अभियान छेड़ा गया है।किसान मोर्चा के द्वारा किसानों को साथ लेकर कलेक्टर आफिस का घेराव किया जा रहा है।इसी कड़ी में आज दोपहर 2 बजे किसान मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा जिला भाजपा कार्यालय से निकलकर पदयात्रा करते हुए जिला कार्यालय तक जाया गया,नगर के मुख्य मार्गों से कार्यकर्ताओं का हुजूम प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जब कलेक्ट्रेट पहुंचा तो पहले से वहां भरी संख्या में पुलिस बल मौजूद था जिसने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकना चाहा परन्तु कार्यकर्ताओं एवं किसानों के आक्रोश के सामने पुलिस की सख्ती भी काम नहीं आई।

आज की सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने अपने ओजपूर्ण भाषण की शुरुवात तख्त बदल दो ताज बदल दो,बेईमानों का राज बदल दो के नारे के साथ की,अन्नदाता हमारे लिए सदैव पूजनीय रहे है,हमने अपने शासन में इनके विकास एवं उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए है।किसानों के लिए कई लोक लुभावने वादे करके सरकार बनाने वाली कांग्रेस सरकार आज किसानों को जबरन अनुपयोगी अमानक खाद का जबरन वितरण कर रही है।किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय को हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे,प्रदेश सरकार तत्काल इसे बंद करे अन्यथा किसानों के हक की लड़ाई हम सड़क पर उतर कर करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए किसान विरोधी सरकार की संज्ञा दे डाली,भूपेश बघेल डरता है पुलिस को आगे करता है नारा लगाते हुए भूपेश बघेल को सबसे भ्रष्ट एवं लबरा मुख्यमंत्री बताया।जिस अन्नदाताओं ने आपको खूब आशीर्वाद दिया आज उन्ही के साथ आपका व्यवहार प्रदेश के किसानों को समझ नही आ रहा,दबाव बनाकर किसान भाइयों को आपकी सरकार अमानक खाद बेच रही है वो भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरांग साव ने कहा की किसानों से दबावपूर्वक जो वसूली की जा रही है उसे तत्काल बंद किया जाए , हर किसानों का पैसा तत्काल वापस करे सरकार।किसानों से यह अवैध उगाही जारी रहेगी तो हम सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होंगे इसकी पूरी जवाबदारी प्रशासन की होगी।
आज के धरना प्रदर्शन में गुरुपाल सिंह भल्ला,विवेक रंजन सिन्हा, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, श्रीकांत सोमावर, सुभाष पांडे, सुनील रामदास, कोशलेश मिश्रा, अरुण राय, चंद्रप्रकाश पांडे, विकास केडिया, रत्थु गुप्ता,बिलिस गुप्ता, रंजु संजय , अनुपम पाल, पंकज कंकरवाल, अरुण कातोरे, आशीष ताम्रकार गौतम अग्रवाल, महेश कंकरवाल, ज्ञानू गौतम, मनोज प्रधान,विजय मिश्रा,राजेश अग्रवाल,पूनम सोलंकी,रिमझिम मुक्तिनाथ,सेवक राम पटेल, रघुनाथ कौंध ,राधेश्याम राठिया, राजीव लोचन बेहरा, नीतीश चौथा, राजकुमार छत्तर, सतवीर सिंह सत्ते , हेमंत स्वरकार, विजय पंडा, प्रवीन द्विवेदी, सूरज शर्मा, प्रमोद गुप्ता, संजय अग्रवाल,जितेंद्र निषाद,मितेश शर्मा,शैलेश माली,सुजीत लहरे,दिलराज,अभिलाष कुसवाहा,आकाश शर्मा,अंकुर गोरख,शोभा शर्मा, ,अफरोज डायमंड, अजय जवाहर नायक, गोपीका गुप्ता, डिग्री लाल साहू, खीर कुमारी डनसेना,युवा मोर्चा रजत गुप्ता,अविनाश गुप्ता खेमराज नायक पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर गुप्ता, जगन्नाथ प्रधान, सांसद प्रतिनिधि अभिमन्यु साहू , रमेश छपरिया, पल्लू बेरीवाल, मनीष सोलंकी, सुशांत राजपूत, ऐश अग्रवाल, सोम दादा ,सूर्यकान्त त्रिपाठी,टिकाराम प्रधान,मिनकेतन प्रधान, करुणा प्रधान,कैलास ,सरपंच जयप्रकाश प्रधान,मण्डल अध्यक्ष सुकलाल चौहान,,यदुम पटेल,,जलंधर विश्वकर्मा, रामश्याम डनसेना,मिनकेतन मालाकार,,खेमराज नायक,अधिवक्ता आकाश मिश्र, चतुर सिह सिदार,,,बोधराम प्रधान,डिलेशवर डनसेना,, परेमशंकर पंडा,,प्रफुल पंडा,,रुपेश पंडा,,चपले मण्डल से टिकेश डनसेना ,,हरिनारायण पटेल,,गुलाब राम पटेल,, रविन्द्र शर्मा,,चक्रधर यादव,,अशोक प्रधान,खगेश्वर,राजू गुप्ता एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment