अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुकुल में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

Advertisement Carousel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पत्थलगांव- अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर न्यायालय द्वारा महिला संबंधित विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। गुरुकुल महाविद्यालय पत्थलगांव में न्यायाधीश उमेश कुमार भागवतकर के द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। न्यायाधीश महोदय द्वारा महिला सशक्तिकरण का आशय वर्णित कर स्पष्ट किया कि जिस समाज में महिला जितनी सुरक्षित एवं स्वतंत्र होगी, उस समाज में महिला उतनी ही सशक्त होगी। साथ ही यह भी बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों दोनों के प्रति ही निरंतर जागरूक रहने की आवश्यकता है। उक्त शिविर में न्यायाधीश उमेश कुमार भागवतकर, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन यादव एवं अधिवक्ता चंद्रिका यादव अन्नपूर्णा चौहान उपस्थिति रहे।

उन्होंने अपने उद्बोधन में महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारी जैसे-घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा, दहेज निवारण कानून, महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ अधिनियम, गर्भधारण पूर्व व प्रसव निदान(पी.एन.डी.टी.) एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एसिड अटैक, मातृत्व लाभ अधिनियम, बलात्कार एक अपराध, रखरखाव कानून व नि:शुल्क विधक सहायता से संबंधित जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संचालक टिकेश्वर यादव प्राचार्य अजीत यादव एवं कॉलेज के प्रोफेसर एवं बीएड की छात्राएं उपस्थित थी,सभी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी देने एवं उनके प्रकरणों से संबंधित विधिक प्रश्नों की पुष्टि करने के संबंध में विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार प्रकट किया।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment