---Advertisement---

बंद कमरे में झूलती मिली युवक की लाश , मचा हड़कंप … पुलिस मौके पर..

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
902959

खबर खुलेआम

संवाददाता – निरंजन गुप्ता, घरघोड़ा / प्रदीप सोनी, पूंजीपथरा

रायगढ़ जिला के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना निकलकर सामने आई है जिसमे एक कैंटीन संचालक के मौत होने कि जानकारी मिल रही है जानकारी अनुसार पूंजीपथरा के महुवा चौक में एक बंद कैंटीन के भीतर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान भरत कुमार पिता प्रहलाद राम, उम्र 20 वर्ष, निवासी हैदर नगर जिला पलामू (झारखंड) के रूप में हुई है।

902931

बताया जा रहा है कि भरत कुमार महुवा चौक में एक कैंटीन चलाता था, जो कुछ दिनों से बंद थी और वह जल्द ही इसे पुनः शुरू करने वाला था।सुबह आसपास के लोगों ने देखा कि कैंटीन के अंदर भरत की लाश नारियल की रस्सी से झूल रही है। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना पूंजीपथरा पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, शव की स्थिति को देखकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment