---Advertisement---

नहाने गए डेम में डूबा युवक , घंटों बाद मिला शव

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2418641

खबर खुलेआम

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार को पचधारी डेम में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के साथ पानी में उतरा युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने करीब दो से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के जगतपुर डीकोट गली, कार्मेल स्कूल के सामने रहने वाला शाश्वत गुरू (21) पिता अरुण गुरू गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपने तीन दोस्तों इरफान, फरहान और आदि दुबे के साथ नहाने के लिए गोवर्धनपुर स्थित पचधारी डेम गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो चुका था।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। करीब दो से ढाई घंटे की तलाश के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पचधारी डेम में चार युवक नहाने गए थे, जिनमें से एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment