



डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय पत्थलगॉव
जशपुर जिला के बगीचा वन परिक्षेत्र के जुरगुम गांव में 23 सितम्बर मंगलवार सुबह एक हाथी ने मशरूम बीनने गई महिलाओं पर हमला कर दिया। इस घटना में 65 वर्षीय गालो बाई की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य महिलाएं घायल हुई हैं। जुरगुम गांव की चार महिलाएं सुबह झिक्की जंगल में मशरूम तोडऩे गई थीं।

अचानक सामने आए हाथी ने महिलाओं को दौड़ा लिया। गालो बाई पर हाथी ने अचानक से हमला कर दिया। हमले मे जिससे उसकी मौत हो गई। राधी बाई एक गड्ढे में छिपकर बच गईं। कमला बाई को हाथी ने सूंड से पकडऩे का प्रयास किया। वह बच गईं, लेकिन घायल हो गईं। सुमित्रा बाई को हल्की चोटें आई है।वन विभाग ने पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है,

वन विभाग के अनुसार हमला करने वाला हाथी सरगुजा के सीतापुर से बगीचा क्षेत्र में आया है। यह एक लोनर हाथी है।

वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को हाथी की गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। मृतका के परिजनों को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी गई है। वन विभाग आगे कि कार्यवाही मे जुट गया है।


