---Advertisement---

गांजा बेचने वाली महिला .. लाइट के निचे से 5 जुआरी सपड़ाए

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2006209

खबर खुलेआम

रायगढ़, 5 फरवरी एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अवैध कारोबार में जुड़े व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी है कि अवैध शराब, जुआ सट्टा, मादक पदार्थों की बिक्री करना छोड़कर समाज की मुख्य धारा से जुड़े ।

2005926

बीते दिवस थाना कापू प्रभारी के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर ग्राम पखनाकोट सुकवासुपारा में दबिश दी गई, जहां आरोपिया श्रीमती चम्पा यादव पति रवि कुमार यादव उम्र 58 वर्ष साकिन पखनाकोट सुकवासुपारा, थाना कापू, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे गए 0.818 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹13,000 है, तथा एक Oppo A11k कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपिया द्वारा घर से गांजा बिक्री करना स्वीकार करने पर थाना कापू में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

कापू पुलिस की कार्रवाई 03–04 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात थाना कापू पुलिस द्वारा गश्त के दौरान ग्राम बंधनपुर में भारत कुर्रे के घर सामने स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ व्यक्तियों द्वारा काट-पत्ती नामक जुआ खेले जाने की सूचना पर घेराबंदी कर मौके से 5 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। जुआरियों के फड़ एवं कब्जे से कुल नगदी रकम ₹22,500 तथा 52 पत्ती ताश जप्त की गई। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कापू में जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

एसएसपी ने जिले में अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा जैसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस की सख्त नजर ऐसे कारोबारियों पर है। सभी थाना-चौकी प्रभारियों को नशामुक्ति को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment