---Advertisement---

एसएसडी पूंजीपथरा में श्रद्धांजलि के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2623104

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता रायगढ़ / प्रदीप धोबा पूंजीपथरा

पूंजीपथरा, 31 मार्च 2026एसएसडी पूंजीपथरा में प्रेरणा स्रोत आदरणीय बाबूजी की पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासनिक भवन एवं चिकित्सा सहायता पोस्ट में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही कारखाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में शांति पाठ का आयोजन कर उनकी स्मृति में प्रार्थना की गई।इस अवसर को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए चिकित्सा सहायता पोस्ट (ट्रॉमा सेंटर) में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

2623114

शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं अन्य सामान्य बीमारियों के लिए विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया। मरीजों को आवश्यक जांच के साथ-साथ नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के लगभग 80 से अधिक लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और लाभ उठाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से किए जाने की अपेक्षा जताई।यह संपूर्ण आयोजन जिंदल फाउंडेशन, एसएसडी पूंजीपथरा के सौजन्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सामाजिक सरोकार और जनसेवा की भावना स्पष्ट रूप से झलकी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment