

Desk khabar khuleaam
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई
रायपुर। एंड्रॉइड मोबाइल यूजर्स को निशाना बनाकर फर्जी लिंक के जरिए बैंक खातों से लाखों रुपये उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए रायपुर रेंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। Winmate APK के माध्यम से ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपी—पृथ्वी बिश्नोई उर्फ राहुल (20) और नरसिंह सिंह (24) को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रार्थी धर्मेंद्र सिंह ने थाना विधानसभा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें RTOechallan के नाम से एक SMS प्राप्त हुआ। लिंक पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से 4.52 लाख रुपए कट गए। मामले में अपराध क्रमांक 8/26, धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं 66(D) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर साइबर थाना रेंज ने जांच शुरू की। गूगल, बैंक, यूट्यूब, मोबाइल कंपनियों व टेलीग्राम से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के गहन विश्लेषण के बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।साइबर ठग यूट्यूब और सोशल मीडिया पर Task Complete, Instant Bonus, Referral Bonus, गेम खेलकर कमाई जैसे प्रलोभन देकर Winmate, Wingo जैसे ऐप का प्रचार करते थे।ये ऐप Play Store या App Store पर उपलब्ध नहीं होते थे। ऐप इंस्टॉल करते ही—यूजर को बोनस राशि का लालच दिखाया जाता “SMS Task” के नाम पर उसके मोबाइल से फर्जी चालान व लिंक भेजे जातेलिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैकबैंक खाते/ई-वॉलेट से रकम पारआरोपी ठगी की रकम को छिपाने के लिए Swiggy/Instamart जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म से सामान खरीदकर अलग-अलग राज्यों में डिलीवरी कराते थे, ताकि ट्रांजेक्शन की कड़ी पकड़ में न आए। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, सिम कार्ड और बैंक खाते जब्त किए हैं।इससे पहले भी इसी मॉड्यूल में शामिल 3 आरोपी महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
सावधान रहें, सुरक्षित रहें – 1 ऐप केवल Play Store/App Store से ही डाउनलोड करें। 2 “गारंटीड मुनाफा” या “आसान कमाई” के लालच से बचें। 3 अनावश्यक SMS, कॉन्टैक्ट, बैंक अनुमति मांगने वाले ऐप इंस्टॉल न करें। 4 किसी अज्ञात लिंक या APK फाइल पर क्लिक न करें। 5 साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
गिरफ्तार आरोपी1. पृथ्वी कुमार बिश्नोई उर्फ राहुलपिता – हीराराम, उम्र 20 वर्षनिवासी – ग्राम डोलीकला, थाना कल्याणपुर, बाड़मेर (राजस्थान)2. नरसिंह सिंहपिता – नैना राम, उम्र 24 वर्षनिवासी – भोपालगढ़, जोधपुर (राजस्थान)













