---Advertisement---

आत्मनिर्भर भारत को नई रफ्तार देगा केंद्रीय बजट — सालिक साय

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1951577

डेस्क खबर खुलेआम

कांसाबेल। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे देश के 9 वें केंद्रीय बजट के अवसर पर 1 फरवरी 2026, शनिवार को दोपहर 11:30 बजे CMTC भवन (जनपद पंचायत के बगल) में केंद्रीय बजट भाषण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बजट का लाइव प्रसारण देखा गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय उपस्थित रहे। वहीं संभाग संगठन प्रभारी सुनील गुप्ता जिला सहप्रभारी धर्मपाल अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

1949912
oplus_136314880

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने बजट भाषण को गंभीरता और उत्सुकता के साथ सुना तथा अंत में देश के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना की।

1949922
oplus_140509184

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, संभाग संगठन प्रभारी सुनील गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुनील पंडा, मंडल महामंत्री समरजीत चांद, उप सरपंच अमित जिंदल, युवा मोर्चा के शांतनु गर्ग, अरविन्द स्वर्णकार, शैलेन्द्र प्रताप, शंकर सोनी सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता, सर्वदलीय एवं सर्वसमाज के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में महिलाएं और आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां बजट को लेकर जनसामान्य में सकारात्मक उत्साह देखने को मिला।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment