खरसिया, 03 अप्रैल। खरसिया के ग्राम झीटीपाली में जंगली सुअर के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति श्याम डनसेना, निवासी झीटीपाली जलाऊं लकड़ी लेने के लिए जंगल की ओर गया था, तभी अचानक से जंगली सुअर ने हमला कर दिया। जंगली सुवर के हमले से ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया है ग्रामीण के चेहरे और पैर पर घातक हमला किया है। घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां उनका इलाज जारी है। खबर अपडेट पर है…
Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।