---Advertisement---

भीड़ में टकराने की बात ने पकड़ा तूल और – हो गई एक युवक की मौत , दूसरा की हालत गंभीर…

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

डेस्क खबर खुलेआम

शिवरीनारायण मेला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमे मामूली से बात को लेकर मेला की भीड़ में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प ने एक युवक की जान ले ली, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कई संदेहियों को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण मेले की शुरुआत बुधवार को हुई. मेले में घूमने बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव से कुछ युवक आए थे, जहां मेला की भीड़ में अन्य युवकों से टकराने को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दर्जन भर से अधिक लड़कों ने आपस में मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया।

घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना के बाद शिवरीनारायण पुलिस ने सन्देहियों को हिरासत में लिया है, जिनमें से 11 युवक नाबालिग बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Related Post

Leave a Comment