---Advertisement---

कन्या छात्रावास में छात्राओं के गोबर से लिपाई का हुआ वीडियो वायरल .. एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2388601

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुरनगर – : जिले के तमता स्थित प्रीमैट्रिक कन्या छात्रावास का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्रावास की छात्राओं से परिसर को गोबर-पानी से लिपवाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद विभागीय व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।दरअसल, जिन छात्राओं के हाथों में किताब और कॉपी होनी चाहिए, उनसे छात्रावास परिसर की साफ-सफाई कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि छात्राओं को झाड़ू पकड़ाकर कैंपस की सफाई और गोबर से लिपाई का काम कराया गया। जबकि छात्रावास में स्वीपर, प्यून और चौकीदार जैसे कर्मचारी भी पदस्थ बताए जा रहे हैं। ऐसे में छात्राओं से इस तरह का कार्य कराए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर जब पत्थलगांव के SDM ऋतुराज सिंह बिसेन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के लिए मंडल संयोजक को निर्देशित किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं दूसरी ओर छात्राओं की वार्षिक परीक्षाएं भी नजदीक हैं, इसके बावजूद उनसे श्रमदान के नाम पर इस तरह का कार्य कराए जाने की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment