---Advertisement---

नशे में धुत्त जवानों का हुआ वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच के दिए आदेश

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

रायगढ़ में वर्दीधारी जवानों की शर्मनाक हरकतों के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहला वीडियो रविवार को सामने आया, जिसमें छठवीं बटालियन के दो जवान शराब के नशे में धुत्त होकर केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड पहुंचे। वहां उन्होंने एक ऑटो चालक से किसी बात पर विवाद शुरू कर दिया। दोनों जवान ऑटो चालक से बहस करते हुए जमकर गाली-गलौज करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों जवान बुरी तरह नशे में थे, यहां तक कि एक का पैर भी लड़खड़ा रहा था। लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हंगामे के बाद दोनों जवान वहां से चले गए, तब जाकर माहौल शांत हुआ। दूसरा घटना चक्रधरनगर थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी रामभांठा मोहल्ले में शराब के नशे में गाली-गलौज करता नजर आया। मोहल्लेवासियों ने पहुंचकर उसे काफी समझाया, जिसके बाद वह वहां से चला गया। बताया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है। इस पूरे मामले पर डीएसपी सुशांत बनर्जी ने कहा कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद दोषियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment