---Advertisement---

रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवक कि लाश .. शिनाख्त सहित जांच में जुटी पुलिस

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2632768

खबर खुलेआम

रायगढ़, 31 मार्च 2026।जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना 30 मार्च की रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।

2632782

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30-35 वर्ष आयु के एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव रेलवे ट्रैक (UP लाइन) के पास मिला, जिसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला ट्रेन से कटने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

2632732

रेलवे प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे है पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हालांकि, उसके हाथ पर “पंजाबी” में लिखा हुआ एक टैटू बना हुआ है, जो पहचान में मददगार साबित हो सकता है। शव के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हादसा है या फिर किसी साजिश का हिस्सा। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत जूट मिल थाना से संपर्क करें।

2472208
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment