---Advertisement---

बारातियों से भरी कार पेड़ से टकराई .. आठ घायल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2723464

खबर खुलेआम

रायगढ़। जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगुरसिया के पास बुधवार रात करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक अनियंत्रित इको कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे वाहन में सवार आठ लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारात चंद्रपुर के कुंदरुझांज गांव से ओडिशा के हिमगिरि थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वनाथपुर जा रही थी।

देखें वीडियो 👇🏼👇🏼

इसी दौरान बंगुरसिया के पास चालक का वाहन पर नियंत्रण खो गया और कार सीधे पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल सभी लोगों को तत्काल उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि पांच लोगों की स्थिति सामान्य है।बताया जा रहा है कि इको कार में महिलाएं और बच्चियां भी सवार थीं, जिससे हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment