

डेस्क खबर खुलेआम
सुकदेव आजाद जांजगीर चाम्पा
कोरबा जिले के बाल्को थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आया है बालको थाना क्षेत्र के बेलाकछार जंगल में दो युवकों के शव संदिग्ध हालत में पेड़ पर लटके हुए मिले। बताये अनुसार मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर और अमित बनर्जी के रूप में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने जब जंगल के भीतर पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे तो तुरंत घटना कि सूचना पुलिस को दी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों के एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।








