

डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की जान चली गई। मृतक की पहचान सुमित बरवा उम्र15 वर्ष , पिता अकल साय, निवासी केराकछार के रूप में हुई है।शनिवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार सुमित अपने दोस्त आयुष भगत के साथ मिर्जापुर से फुलेता गांव की ओर एक शादी समारोह में शामिल होने पैदल जा रहा था। शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि सुमित को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं आयुष भगत को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद बाइक चालक अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।













