---Advertisement---

मोटरसाइकिल में नशीली सिरप बेचने निकले दो तस्कर गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय तमता

जिले में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी है आज 20 नवम्बर 24 को लैलूंगा पुलिस ने खम्हार पुलिया पर नाकेबंदी कर 70 बोतल नशीली ओनेरेक्स (ONEREX) सिरप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह सिरप नशे के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी, और आरोपी इसे अवैध बिक्री के लिए तस्करी कर रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तारागढ़ का आरीफ खान और उसका साथी एक मोटरसाइकिल से ग्राम लुडेग से लैलूंगा की ओर नशीली सिरप लेकर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम को नाकेबंदी के लिए रवाना किया गया। खम्हार पुलिया पर रोकी गई मोटरसाइकिल (CG13 AZ 5918) की तलाशी में थैलों और प्लास्टिक बोरी से 70 बोतल ओनेरेक्स सिरप बरामद हुई। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम आरीफ खान (21 वर्ष) निवासी तारागढ़ और हर्षित अग्रवाल (26 वर्ष) निवासी लुडेग, जिला जशपुर बताए। दोनों ने सिरप को अवैध बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। जब्त सामान में 70 बोतल सिरप (प्रत्येक 100 ml वाली कीमत ₹12,600) और बजाज मोटरसाइकिल (कीमत ₹30,000) शामिल है। कुल बरामदगी ₹42,600 की है। आरोपियों के खिलाफ थाना लैलूंगा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया।.पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने थाना प्रभारी को इस तस्करी नेटवर्क को तोड़ने के लिए निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment