

डेस्क खबर खुलेआम
रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्यवाई कि जा रही है पुलिस अवैध काम करने कोई भी हो आम व्यक्ति हो या खाकी वाला कानून सभी के लिए सामान है बिना भेदभाव के काम करते हुए कार्यवाई कर रही है। इसी कड़ी में रायपुर में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन को प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) की अवैध बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम को दिनांक 11 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे मठपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति एक्सिस वाहन क्रमांक CG-04-PW-1372 में बैठकर चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ लिया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त👇🏼👇🏼
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की झिल्ली में रखा लगभग 01 ग्राम चिट्टा (कीमत लगभग ₹8,000) बरामद किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान आरक्षक हिमांशु बर्मन (34 वर्ष), पिता चैतुराम बर्मन, निवासी ग्राम कुण्डा जिला कबीरधाम तथा वर्तमान में जनता कॉलोनी पुलिस लाइन रायपुर के रूप में हुई।आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 119/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल एवं इशु अग्रवाल के नेतृत्व में थाना टिकरापारा और आजाद चौक की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस द्वारा मामले में एंड टू एंड जांच करते हुए मादक पदार्थ के स्रोत से गंतव्य (Source to Destination) तक की पूरी कड़ी खंगाली जा रही है। अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।













