---Advertisement---

अज्ञात ट्रक कि टक्कर में बाइक सवार पिता पुत्र कि हुई मौत .. 2 अन्य घायल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2145711

खबर खुलेआम

रायगढ़, 17 फरवरी।रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा मार्ग पर तराईमाल स्थित बंजारी प्लांट के समीप सोमवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के महुआ चौक तुमीडीह निवासी मोहम्मद अशरफ कुरैशी अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर बाइक से लगभग 12 बजे के आसपास इलाज के लिए रायगढ़ निकले थे। परिवार का 8 वर्षीय बेटा बीमार था, जिसे दिखाने वे अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को बुरी तरह टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक ने अचानक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि मोहम्मद अशरफ कुरैशी और उनके 8 वर्षीय पुत्र आफताब कुरैशी की मौके पर ही मौत हो गई।पत्नी और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।रायगढ़–पूंजीपथरा मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर हादसों का कारण बनती रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रभावी नियंत्रण के उपाय नजर नहीं आ रहे हैं।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment