
डेस्क खबर खुलेआम
शराब अकेले पी जाने की बात पर मारपीट से हुई व्यक्ति की मौत
आरोपी और मृतक दोनों ईंट भट्टी में लेबर करते थे काम , रिश्ते में आरोपी एवं मृतक थे जीजा साला
रायपुर ग्रामीण क्षेत्रांतर्गत घटना खारुन नदी के किनारे ग्राम कुम्हारी ग्रामीण क्षेत्र की है मृतक घनश्याम एवंआरोपी दोनों एक ही गांव पालसीपानी कोमा खान के है ईंट भट्टे कुम्हारी में में काम करते है कल दिनांक 08/04/26 तारीख को आरोपी गोप सिंह एवं मृतक घनश्याम दोनों सिल्तरा शराब भट्टी में शराब पीने गए ,शराब पीने के बाद वापस आते समय आरोपी गोप सिंह द्वारा 150 रुपए मृतक घनश्याम को शराब लाने दिया था जो कि शराब ले के आया और अकेले पी गया ,इस बात को ले के आरोपी में आक्रोश था ,दिनांक 09/04 को दोनों नहाने गए जहां से मृतक शौच के लिए जाऊंगा बोलकर खारुन नदी की ओर गया था ,आरोपी उसके पीछे गया और नदी के मेढ़ से उसको धक्का देकर गिरा दिया , जिससे मृतक बेहोश हो गया शंका हुई कही मर न गया हो डर से किसी किसी को पता न चल जाए अपने गमछे को उसके गले में लपेट कर कश दिया जिससे मृतक की मौत हो गई।
मृतक कि पहचान घनश्याम यादव पिता नूनकरण यादव उम्र 30 साल ग्राम पल्सी पानी थाना कोमा खान के रूप में कि गई है वही पुलिस ने आरोपी_गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा पता मान सिंह उर्फ गंगाधर उम्र 45 साल निवासी पल्सी पानी थाना कोमाखान जिला महासमुंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है आगे कि जाँच कार्यवाई में जुट गई है












