---Advertisement---

तीन ट्रेलर भिड़े, आग का गोला बने वाहन .. एक चालक जिंदा जला, दूसरा गंभीर

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2035317

डेस्क खबर खुलेआम

अकलतरा | जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र से आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। अकलतरा–बलौदा मुख्य मार्ग पर ग्राम कोटगढ़ के पास तड़के करीब सुबह 5 बजे तीन ट्रेलरों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते एक ट्रेलर में आग भड़क उठी और पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया।इस भयावह हादसे में एक ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

2035204

घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने साहस दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को जलते ट्रेलर से बाहर निकाला।सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

2035318

पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर इस दर्दनाक हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नियंत्रित कर आवागमन बहाल कराया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Related Post

Leave a Comment